राज्यलखीमपुर खीरी

भुईफोरवानाथ मंदिर भूमि प्रकरण में एसडीएम के निलंबन की मांग

संवाददाता
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रतिष्ठित भुईफोरवानाथ मंदिर की भूमि कथित रूप से भूमाफियाओं को सौंपने समेत कई गंभीर आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ ने एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह के निलंबन की मांग उठाई है।बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी को सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि मंदिर की भूमि को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे आमजन और अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। महासंघ ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार के मामलों में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बेहद आवश्यक है।महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button