धौरहरा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक ने मंत्री व सांसद से की भेंट

संवाददाता
लखीमपुर खीरी। धौरहरा विधानसभा से विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं वर्तमान सांसद तथा पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई सुविधाओं, सड़क निर्माण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी मंत्री एवं सांसद के समक्ष रखे।

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि धौरहरा विधानसभा के समग्र विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं सांसद जगदम्बिका पाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।




