पवन शर्मा:
गाजियाबाद (संज्ञान दृष्टि): पुलिस आयुक्त गाजियाबाद जे रविंद्र गौड़ के निर्देशानुसार दिनांक 22.11.2026 को गाजियाबाद पुलिस द्वारा जनपद के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं उनके साथ सतत् संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया।


अभियान के अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर उनसे संवाद तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। शालीमार गार्डन एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं एवं विभिन्न सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक भी किया गया।

