ब्यूरो रिपोर्ट गया संज्ञान दृष्टि
शेरघाटी शहर के चर्चित कोचिंग केके कॉम्पिटिटिव क्लासेज, द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित टेस्ट होने वाले आठवें टेस्ट महासंग्राम सह गुरु सम्मान समारोह की तिथि घोषित कर दी गई है। इस वर्ष प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन आगामी 20 दिसंबर 2026को एसएमएसजी कॉलेज, शेरघाटी में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक कुंदन सर पिछले आठ वर्षों से लगातार इस शैक्षणिक आयोजन का संचालन कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है।
संस्थान की ओर से सभी छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की गई है।

