गुरुआ के नौडीहा मे छठ व्रतियों के बीच पहुंचे विकास वैभव, सुप, फल एवं पूजा सामग्री का किया वितरण

gaya ब्रेकिंग न्यूज़

 

(संज्ञान दृष्टि)

गयाजी जिला गुरुआ प्रखंड के नगवा पंचायत के नौडीहा बाजार मे लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक एवं मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव छठ महापर्व के अवसर छठ व्रतियों के बीच पहुंचे। उन्होंने लेट्स इंस्पायर बिहार के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच सुप, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया और सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही

इस अवसर पर विकास वैभव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की पवित्र संस्कृति, आस्था और सामाजिक समानता का प्रतीक है यह पर्व आपसी गरीबी अमीरी का भेदभाव को भुलाकर सभी को एक साथ जोड़ने का संदेश देता है। छठ पूजा में व्रती समान श्रद्धा और विश्वास के साथ उगते एव डूबते सूर्य भगवान एवं छठी मइया की आराधना करता है और व्रती पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। मौके पर

कार्यक्रम में युवा समाजसेवी बबलू सिंह पिरमा पंचायत पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह नदौरा मुखिया सोविंद कुमार सुमन शिक्षक अम्बुज सिंह समेत लेट्स इंस्पायर बिहार के दर्जन सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।