ब्यूरो संज्ञान दृष्टि
गया जिला डोभी बजौरा मे स्थित संत मालिक मेमोरियल इंस्टीट्यूट बी.एड. कॉलेज, में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं के लिए ‘हरित दीपावली, स्वच्छ दीपावली – भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संगम’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।

प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आकर्षक रंगोलियाँ तैयार कीं। रंगों, आकृतियों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध रचनात्मक संदेशों के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा विषयवस्तु से सामंजस्य, मौलिकता, रंग-संतुलन, रचनात्मकता, स्वच्छता एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों की रंगोलियों का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकृति कुमारी द्वितीय स्थान रुपाली कुमारी एवं तृतीय स्थान पल्लवी प्रिया व राजू कुमार ने प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्या द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को भी मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीपावली का विशेष महत्व है, लेकिन बदलते समय में त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जोड़ना भी आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सहित बड़ी संख्या में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के चांदनी कुमारी ,उषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी रेखा कुमारी,पल्लवी प्रिया, पूनम कुमारी, बृजेश कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार ,सन्नी कुमार , संजय कुमार, शिवपूजन कुमार ,संजीत कुमार,गौरव कुमार,अमन कुमार आदि कई प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

