लखीमपुर खीरी

पवित्र ग्रंथ की कथित बेअदबी पर सिंह सभा समिति ने जताई आपत्ति

महंत निर्मल सिंह शास्त्री के नगर कीर्तन को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रांजल श्रीवास्तव, संपादक

लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम में रखे पवित्र धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी के मामले को लेकर सिख समुदाय में नाराजगी है। इस प्रकरण को लेकर संयुक्त जिला खीरी सिंह सभा समिति, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात कर महंत निर्मल सिंह शास्त्री द्वारा नगर कीर्तन निकाले जाने पर आपत्ति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से जुड़ा यह मामला सिख समुदाय की आस्था और धार्मिक भावनाओं से संबंधित अत्यंत संवेदनशील विषय है। ऐसे में प्रकरण का उचित समाधान होने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने से पहले नगर कीर्तन निकाले जाने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही धार्मिक मर्यादाओं, परंपराओं और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। समिति ने मुख्यमंत्री से भी प्रकरण में हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे संवेदनशील मामलों का समाधान गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए, ताकि समुदाय की भावनाओं का सम्मान बना रहे।

 

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button