लखीमपुर खीरी

11मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करके लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार ने इस सत्र का किया आगाज़…

प्रांजल श्रीवास्तव संपादक
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। नगर की सुपरिचित समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा अपने लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय में 11मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करके वर्तमान सत्र का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर उक्त मरीजों को चिन्हित कर उनका आपरेशन करके नेत्र ज्योति वापस करने का सार्थक प्रयास किया गया। उक्त आपरेशन नगर के सुप्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ०रूपक टण्डन द्वारा किये गये।

इस अवसर पर नेत्र चिकित्सालय में संस्थाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, नेत्र निदान समिति के सचिव राजवीर सिंह, पूर्वाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व एच०एस०पाहवा, उपाध्यक्ष प्रसून टण्डन, चिकित्सालय सहायक अनिल कुमार पाण्डेय, टैक्नीशियन स्टाफ आदि उपस्थित रहा। आज के शिविर में प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश दीक्षित सहित 11लोग लाभान्वित हुये। पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के तत्वावधान में नवम्बर माह से लेकर मार्च के अन्त तक प्रत्येक सोमवार को सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ०रूपक टण्डन व अन्य कुशल नेत्र चिकित्सकों द्वारा लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किये जाते हैं। प्रत्येक शनिवार व रविवार को मरीजों की जांच करके उन्हें चिन्हित किया जाता है। क्लब द्वारा विगत कई वर्षों से निरन्तर यह समाजसेवी मुहिम चलाई जा रही है। इस वर्ष लगभग 2000लोगों का नेत्र परीक्षण व 300 आपरेशन करके का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button