पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

शैलेन्द्र गुप्ता
रायबरेली ( संज्ञान दृष्टि) पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह, समस्त शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।




