मनोरंजनराज्य

लखीमपुर दशहरा मेले के तीसरे दिन भव्य देवी जागरण, दीपिका मिश्रा के भजनों पर भक्तिमय हुआ माहौल

स्पर्श सिन्हा, कार्यकारी संपादक

लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि):– नगर पालिका परिषद लखीमपुर की ओर से आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेला-2026 के तीसरे दिन भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की लोकगायिका दीपिका मिश्रा और उनके सहयोगियों ने देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मेला परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, आकर्षक नृत्य नाटिका और रक्तबीज संहार की जीवंत प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहीं। संगीत और धार्मिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव तथा मेला अध्यक्ष एवं सभासद रवींद्र रावत ‘डब्बू’ सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं साहित्यकार राममोहन गुप्त ‘अमर’ ने किया।

इस अवसर पर समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हरि प्रकाश त्रिपाठी, ईश दत्त मिश्रा, प्रबोध कुमार शुक्ला, नितिन अरोड़ा, गौरव चौधरी और नितिन वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेलाधिकारी समरा सईद, सभासदगण और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देवी जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भक्ति गीतों, नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियों से सजी यह सांस्कृतिक संध्या दशहरा मेले के यादगार आयोजनों में शामिल रही। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ भारतीय लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button