राज्य

शेरघाटी मे आपूर्ति सेवा संघ का आव्हान पर सांकेतिक विरोध जारी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

संवाददाता रंजीत कुमार ब्यूरो
गया (संज्ञान न्यूज ) शेरघाटी मे बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गुरुवार, 20 अगस्त से हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध शुरू किया। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सामूहिक अवकाश के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि भूषण शर्मा ने बताया कि संघ के आह्वान पर 20 से 26 अगस्त 2026 तक सांकेतिक विरोध के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संघ की प्रमुख मांगों में प्रत्येक प्रखंड को विभागीय वाहन उपलब्ध कराने, प्रखंड आपूर्ति कार्यालयों को पर्याप्त संसाधन एवं बजट देने, प्रथम प्रोन्नति पर पे लेवल-9 देने, करीब 200 रिक्त पदों पर शीघ्र डीपीसी एवं प्रोन्नति करने तथा 18 वर्षों से लंबित आपूर्ति सेवा के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की मांग शामिल है। इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में दो सहायक और दो अनुसेवक उपलब्ध कराने, आपूर्ति निरीक्षक के पदनाम को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी करने के साथ राजपत्रित दर्जा देने, पीडीएस से संबंधित प्रशासनिक एवं प्रवर्तन शक्तियां उपलब्ध कराने, अतिरिक्त अथवा अवकाश दिवस में किए गए कार्य के लिए भोजन एवं प्रतिपूरक अवकाश देने तथा राशन कार्ड अभियान के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने अनुचित वेतन कटौती एवं दंडात्मक कार्रवाई वापस लेने की भी मांग की है। सांकेतिक विरोध में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि भूषण शर्मा, बाराचट्टी के सिद्धार्थ कुमार, गुरुआ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार, शेरघाटी के रजनीश कुमार, बांकेबाजार के सुनील कुमार, आमस के हेमंत कुमार, डोभी की निधि तथा मानपुर की प्रखंड आपूर्ति शशिकला कुमारी सहित प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। संघ का कहना है कि उनकी मांगों का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को पर्याप्त संसाधन, अधिकार, सम्मान और प्रोन्नति उपलब्ध कराना है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button