राज्य

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

धर्मेश शुक्ला संवाददाता

लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। थाना सिंगाही पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंगाही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सिंगाही में पंजीकृत मुकदमा संख्या 14/2026 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को दलराजपुर तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय कुमार पुत्र भोलेलाल निवासी ग्राम खैरटिया थाना तिकुनिया तथा शिवप्रसाद गौतम पुत्र सुदर्शन प्रसाद निवासी ग्राम प्रेमनगर मजरा मझरा पूरब थाना पढुआ शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352/351(3) तथा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णचन्द्र तिवारी एवं हेड कांस्टेबल मोहम्मद अली शामिल रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button