राज्य

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

संवाददाता
गोला गोकर्णनाथ (संज्ञान दृष्टि)। नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में विभागीय फाइलों का निस्तारण करते हुए विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने नगर में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यों को संपादित करने की अपेक्षा व्यक्त की। नगर पालिका प्रशासन ने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button