राज्य

ऑपरेशन मुस्कान’ से 68 खोए मोबाइल बरामद, 20.50 लाख रुपये के फोन उनके असली मालिकों को लौटाए

विवेक कुमार।

गया (संदृ) । गया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले भर से गुम हुए 68 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गया के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष टेक टीम का गठन किया गया। टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया और सत्यापन के बाद उनके असली धारकों को वापस किया। गया पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज करें, ताकि मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में आसानी हो सके।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button