राज्य

बोधगया में सद्गुरु के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

डॉ रामानुज

बोधगया, गया (संदृ) । सद्गुरु (जग्गी वासुदेव) के बोधगया भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने महाबोधि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण आयोजन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सद्गुरु के बोधगया प्रवास के दौरान सभी कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button