नेताजी मुलायम सिंह की जयंती पर सागर पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम, दी गई श्रद्धांजलि

सिद्धार्थ नगर

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी स्थित सुभद्रा नाथ कन्या महाविद्यालय, सेवरा भरौली में रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सागर पाठक ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और नौजवानों के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाई। सागर पाठक ने कहा कि नेताजी के विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पाठक, कमलेश पांडेय, विजय उपाध्याय, अमन पांडेय, गौरव पाठक, रोशन गुप्ता और प्रिंस चौधरी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, नौजवान और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन नेताजी के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।