मध्य प्रदेश सोना लूटकांड में चंचल भारती को कोर्ट से बड़ी राहत, हबीपुर में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, मुख्य आरोपी को बचाने के लिए साजिश के तहत जेल भेजने की लगाया आरोप
(ब्यूरो न्यूज संज्ञान दृष्टि)
गुरुआ थाना क्षेत्र के हबीपुर निवासी चंचल भारती को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए बैंक से 14 किलोग्राम सोना लूटकांड में लूट का सोना खरीदने और बेचने के आरोप में जेल भेजे गए सोना व्यवसायी चंचल भारती को मध्य प्रदेश न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। करीब तीन महीने बाद जेल से आरोप सिद्ध नहीं होने पर रिहा कर दी गांव लौटने पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने लूटे गए सोने की खरीद-बिक्री में संलिप्तता के आरोप में चंचल भारती को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब तीन महीने बाद रिहाई मिलने पर उनके गांव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुट गए। लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागततीन महीने बाद जेल से रिहा हुए सोना व्यवसायी चंचल भारती, गांव पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत किया गया
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने लूटे गए सोने की खरीद-बिक्री में संलिप्तता के आरोप में चंचल भारती को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब तीन महीने बाद रिहाई मिलने पर उनके गांव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुट गए। लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और खुशी जाहिर की।
इस मौके पर भीम आर्मी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता बलि बौद्ध समाज के हबीपुर निवासी विनोद कुमार पासवान ने कहा कि मुख्य आरोपी को बचाने के उद्देश्य से चंचल भारती को साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश न्यायालय के आदेश और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निष्पक्ष पर्यवेक्षण में हुई जांच से सच्चाई सामने आई और चंचल भारती को न्याय मिला।
उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले से न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। चंचल भारती की रिहाई पर हबीपुर गांव में उत्साह का माहौल रहा और सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। किया और खुशी जाहिर की।
इस मौके पर भीम आर्मी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता बलि बौद्ध समाज के हबीपुर निवासी विनोद कुमार पासवान ने कहा कि मुख्य आरोपी को बचाने के उद्देश्य से चंचल भारती को साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश न्यायालय के आदेश और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निष्पक्ष पर्यवेक्षण में हुई जांच से सच्चाई सामने आई और चंचल भारती को न्याय मिला।
उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले से न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। चंचल भारती की रिहाई पर हबीपुर गांव में उत्साह का माहौल रहा और सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।


