ब्यूरो संज्ञान दृष्टि
________________________
गया जी :- पुणे से आईं मणिपाल सिग्ना की पूर्व इंडिया हेड राजरूपा का मानपुर के जनकपुर मोहल्ला स्थित पुलिस कॉलोनी, वार्ड संख्या 50 में स्वर्गीय बादल सिन्हा के आवास तथा विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया व महादेवा एंटरप्राइजेज के कार्यालय में विशेष आगमन हुआ ! इस अवसर पर स्वर्गीय बादल सिन्हा के सुपुत्र, युवा समाजसेवी सह विशाल प्राइवेट आईटीआई ग्रुप के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने अपने आवास पर उनका अत्यंत आत्मीयता के साथ स्वागत किया ! स्वागत के इस खास पल में आकाश प्रियदर्शी ने राजरूपा को पुष्पगुच्छ (फूल) और मोरपंख भेंट कर सम्मानित कियाl ! इस गरिमामय आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ! मौके पर मुख्य रूप से आगरा एचपी पेट्रोल पंप के मालिक काजल सिन्हा, स्पष्ट सिन्हा तथा जारी पंचायत की पैक्स अध्यक्ष संगीता देवी के सुपुत्र विशाल यादव सहित जनकपुर पुलिस कॉलोनी के अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे ! सभी ने पूर्व इंडिया हेड राजरूपा के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया ! इस दौरान उपस्थित अतिथियों व गणमान्य नागरिकों के बीच आपसी बातचीत और सौहार्दपूर्ण मुलाकात का दौर भी चला, जिससे पूरा कार्यक्रम बेहद उत्साहपूर्ण और सफल रहा !

