kolkataदेशब्रेकिंग न्यूज़

‘हर बंगाली के मन में गंगा की खासगह’, पीएम मोदी ने हुगली में नौका विहार करते हुए साझा की तस्वीरें

संवाददाता
कोलकाता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा, ‘हुगली की कुछ और झलकियां। इस महान नदी में नौका विहार के दौरान मैंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। साथ ही विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी नजदीकी से कैमरे में कैद किया।’
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है। कह सकते हैं कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है।’

‘आज सुबह कोलकाता में मैंने कुछ समय हुगली नदी के किनारे बिताया। ये एक अवसर था मां गंगा के प्रति आभार जताने का। साथ ही ये अवसर थाना नाविकों से मिलने का भी, जो मेहनती होते हैं और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।’
बीती शाम प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में हावड़ा पर एक रोडशो भी किया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर रोड शो की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि हावड़ा रोड शो को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह रोड शो जो हावड़ा ब्रिज से होते हुए कोलकाता में खत्म हुआ, वह बंगाल के हर कोने में बदलाव की इच्छा को जाहिर करता है। टीएमसी के पापों की जरूर सजा दी जाएगी। भाजपा ही बंगाल की पसंद है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button