समर्थ नारी समर्थ भारत की रायबरेली टीम अध्यक्ष सहित पूरी टीम को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सम्मानित किया गया
शैलेन्द्र गुप्ता
रायबरेली (संज्ञान दृष्टि) अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर लखनऊ,में समर्थ नारी समर्थ भारत का 7वा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें वंदना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रायबरेली टीम का बहुत अच्छा योगदान था ।पूरी बस भरकर बहने रायबरेली से लखनऊ पहुंची। रायबरेली टीम की उपस्थिति अत्यन्त सराहनीय थी। सर्वप्रथम रायबरेली टीम के द्वारा भगवा झंडे लेकर पूरे स्टेज पर मार्च किया गया जो कि अत्यन्त मनमोहक था ।तत्पश्चात रायबरेली टीम की अध्यक्षा वन्दना श्रीवास्तव का उद्बोधन समस्त बहनों को उत्साहित करने वाला एवम् संगठन के प्रति पूर्णतया समर्पण का था।

तत्पश्चात वंदना श्रीवास्तव को कैबिनेट मंत्री द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।बच्चों का सांस्कृतिक प्रोग्राम अत्यन्त सराहनीय था।राधा कृष्ण की होली सभी दर्शको का मन मोह लिया।तत्पश्चात रायबरेली टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया सम्मान पाने वाली बहनें सरला श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, आशा शुक्ला, रश्मि पाण्डेय,एकता निगम, रचिता यादव,नीलिमा श्रीवास्तव,अमिता सिंह, रचना श्रीवास्तव, पूनम यादव,सरोज सिंह चौहान , निशा श्रीवास्तव, सुकीर्ति वर्मा,नीता सिंह, अंकिता,रुचि श्रीवास्तव,अनुराधा मिश्रा,पुष्पा ,हेमा,पारुल मिश्रा,आदि बहने उपस्थिति थीं।अंशिका ,पीहू, आदित्य, हर्षित आदि बच्चों की उपस्थिति भी अत्यन्त सराहनीय थी।



