मनोरंजनराजनीति

सर्राफा एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष बने राजेश गुप्ता और नवनियुक्त महामंत्री उबैद

सभी सर्राफा व्यवसाइयों की उपस्थिति में नई समिति का हुआ गठन

राकेश यादव
कैसरगंज(संज्ञान दृष्टि) नगर पंचायत जरवल में सर्राफा एसोसिएशन की एक बैठक राजेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर की गई जिसमें सर्व सम्मति से पुरानी सर्राफा को भंग करके नई सर्राफा एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से संरक्षक पद पर लोकतन्त्र सेनानी प्रमोद कुमार ,विजय कुमार सर्राफ , कृष्ण मुरारी अग्रवाल को चुना गया व अध्यक्ष पद पर सर्व सहमति से तीसरी बार पुनः फिर से राजेश गुप्ता सर्राफ पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष पद हेतु नफीस अहमद ,मनीष गुप्ता ,अनिल सोनी चुने गए व महामंत्री हाजी उबेद अहमद को चुना गया इसी श्रृंखला में मंत्री पद पर कैलाश नाथ सोनी व वसीम अहमद तथा कोषाध्यक्ष पद पर कुंवरदीप को चुना गया व कार्यकारिणी सदस्य में हाजी फरीद अहमद ,अनुज कुमार गुप्ता ,सोनू मौर्य ,व मोहम्मद आसिफ और राजकुमार गुप्ता व सामान्य सदस्य आशीष कुमार गुप्ता ,विवेक कुमार गुप्ता ,रौनक गुप्ता ,पंकज कुमार गुप्ता ,व निर्मल गुप्ता को चुना गया सभी नियुक्त पदाधिकारी को उनके नवीन दायित्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई और आशा जताई गई कि नवीन गठित एसोसिएशन सर्राफा व्यवसायियों के हित के लिए कार्य करेगी।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button