गोला_गोकर्णनाथ में कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

संवाददाता
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के गोला आगमन पर क्षेत्रीय विधायक अमन अरविन्द गिरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पौराणिक शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


इसके उपरांत मंत्री जी विधायक आवास एवं फार्म हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। बैठक में विभागीय योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।इसी क्रम में लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रमुख लोगों द्वारा भी विधायक अमन अरविन्द गिरी की अगुवाई में मंत्री का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, रामगुलाम पाण्डे गुरुजी, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी “मोंटी भैया”, विजय सिंह चौहान, सुरजन लाल वर्मा, पंकज यादव, बेबी अवस्थी, पंकज गुप्ता, गोला शुगर मिल गन्ना समिति अध्यक्ष आशीष सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




