राज्यलखीमपुर खीरी

नकहा में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, सीएचसी को मिलेगी सोलर लाइट की सौगात

घनश्याम संवाददाता
नकहा/लखीमपुर खीरी। सेवा, स्वास्थ्य और विकास के संकल्प के साथ रविवार को नकहा ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

अपने संबोधन में अनूप गुप्ता ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “हाथ से हाथ मिलेगा तो स्वच्छता का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।” उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है और योगी है तो यकीन है।”जनहित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में अपनी विधायक निधि से सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्कृष्ट कार्यों के चलते नकहा ब्लॉक ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य एवं विकास मेला तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए आशियाने की चाबियां वितरित की गईं। इस अवसर पर लाभार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित अवस्थी, सभासद लकी गुप्ता, रानू गुप्ता, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र मौर्य, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button