भारतीय किसान संघ लखीमपुर खीरी की मासिक बैठक संपन्न ।
किसानों का उनका हक दिलाने और आवाज उठाने के लिए लगातार प्रयासरत ।

संवाददाता
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)
भारतीय किसान संघ लखीमपुर खीरी जिला कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 28.5.2026 को संघ कार्यालय माधव भवन पर संपन्न, इस बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार करते हुए बिजली की अनियमित कटौती, बजाज ग्रुप का बकाया गन्ना भुगतान, खाद की हो रही कालाबाजारी पर लगे लगाम इन विषयों पर विशेष चर्चा की गई,

संघ की आगामी सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए पांच गांव निर्धारित किए गए और उसकी सूची बनाई जाएगी इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन वर्मा ने की और कुशल संचालन जिला मंत्री उपेंद्र पांडे ने किया जिला उपाध्यक्ष धनीराम मौर्य जिला सह मंत्री वेद प्रकाश त्रिवेदी निघासन ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद शाह ब्लॉक मंत्री निघासन रामकुमार वरिष्ठ कार्यकर्ता प्यारेलाल जिला कार्यकारी सदस्य विनोद जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश एवं प्रांत प्रचार प्रमुख एड रमेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे ।




