राज्यलखीमपुर खीरी

गरणयोग जा श्रृंखला का 120वां रविवार सम्पन्न, 54 सूर्य नमस्कार के साथ साधकों का सम्मान

संवाददाता
लखीमपुर (संज्ञान दृष्टि)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 56-दिवसीय काउंटडाउन के अंतर्गत योग रंजन फाउंडेशन द्वारा संचालित योग जागरण श्रृंखला के तहत रविवार को सतत 120वां योग सत्र बहादुर नगर स्थित योग रंजन योगाभ्यास केंद्र पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर 54 सूर्य नमस्कार एवं विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों एवं बाल साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुए इस योग सत्र में नियमित अभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत “सूर्य-योगी साधक सम्मान समारोह” आयोजित कर पिछले छह माह से प्रत्येक रविवार नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने वाले साधकों एवं बाल साधकों को सम्मानित किया गया।

सम्मान स्वरूप उन्हें फाउंडेशन की टी-शर्ट भेंट की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एन. मालपानी (पूर्व प्राचार्य, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी (वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक एवं संरक्षक, योग रंजन फाउंडेशन) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित सूर्य नमस्कार को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने फाउंडेशन के इस सतत अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। इस दौरान डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी ने हास्य योग सत्र भी कराया और उसके महत्व एवं लाभों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन प्रगति बरनवाल ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। समारोह में राजदीपिका तिवारी, आकांक्षा वर्मा, नूपुर सिंह, रामप्रताप कटियार, इकरा, स्नेहा, अम्बिका, सिमरन, सिमरन कश्यप, कावेरी, खुशी तिवारी, वैष्णवी एवं पूर्वी गुप्ता सहित अनेक साधकों को सम्मानित किया गया। अंत में योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योग अभ्यास जारी रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button