लखीमपुर खीरी

पेपर लीक कांड पर सपा का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

संवाददाता

लखनऊ। देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता दारासिंह यादव एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पोस्टर फूंककर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर मौन बनी हुई है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है और भर्ती परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों को तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है और जिम्मेदार मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। सपा नेता दारासिंह यादव ने कहा कि जब तक छात्रों और युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। वहीं गौरव सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button