राज्यलखीमपुर खीरी

दूसरे दिन सख्त पहरे में हुई होमगार्ड परीक्षा 2026, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम

डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा, सीसीटीवी से रखी गई कड़ी निगरानी

संवाददाता
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि )। उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2026 के दूसरे दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 10100 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2956 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने दोनों सत्रों की परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों (कृषक समाज इंटर कॉलेज, डीएस कॉलेज, वाईडी कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने परीक्षार्थियों हेतु भौतिक सुविधाओं-सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया व संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भ्रमणसील रहकर अपने सेक्टर के परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया। बताते चले कि जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 6528 के सापेक्ष पहली पाली में 4990 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1538 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में 5110 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1418 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 27 अप्रैल को भी 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button