संवाददाता
लखनऊ, (संज्ञान दृष्टि)। उत्तर प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह और मोहम्मद इरफान के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी, जिससे उनके परिवारों को कठिन समय में संबल मिल सके।गौरतलब है कि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोनों दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। सूचना विभाग की इस पहल को पत्रकार जगत में व्यापक सराहना मिल रही है। इसे न केवल पत्रकारों के प्रति सम्मान बल्कि उनके परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुत जल्द दोनों पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे उनके जीवनयापन में सहूलियत मिल सके। यह कदम सरकार और पत्रकार समुदाय के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगा।
Copyright :
कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।



