राज्यलखनऊ

राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव से की मुलाकात, काफिले के साथ आवास पहुंचेय दिवंगतों के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

संवाददाता
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। सुबह 11:30 बजे चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। रक्षामंत्री ने सबसे पहले हिंद नगर में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद उन्होंने दिवंगत कपड़ा व्यापारी दर्शन लाल कुर्ती के आवास पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। दोपहर 12:15 बजे राजनाथ सिंह ने कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के कैंट स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

 

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button