राज्य

गया में शिक्षा का खुला नया केंद्र “नेक्स्ट जेन ट्यूटोरियल”

कम समय में छात्रों और प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी

संवाददाता

गयाजी (संदृ) । शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन एवं जरूरत के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करनेवाला एकमात्र शिक्षण संस्थान जो आने वाले कल के लिए सबसे उत्तम नाम होगा “नेक्स्ट जेन ट्यूटोरियल” का। आज छात्रों और अभिभावकों के बीच भरोसे का प्रतीक, गया शहर के खटकाचक मोड़, पर स्थित यह संस्थान क्लास पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों को CBSE एवं बिहार बोर्ड की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लैंग्वेज बिलिंगुआल टीचिंग मेथड है, जिसमें छात्रों को हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाया जाएगा। इससे कमजोर छात्रों को भी विषय समझने में काफी आसानी होगी।

संस्थान के निदेशक मंडल में शामिल
इंजीनियर हिमांशु सर (B.Tech, B.Ed, STET, CTET)
और अभिषेक सर (B.Sc, D.El.Ed, CTET) अपने अनुभव और आधुनिक शिक्षण पद्धति के कारण छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ यहाँ GS एवं टेस्ट सीरीज प्रैक्टिस भी कराई जाती है, जिससे छात्र बिहार पुलिस, दरोगा, सचिवालय तथा अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। संस्थान प्रबंधन के अनुसार छात्रों को नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग सेशन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि कम समय में अच्छी शिक्षा प्रदान करने वाली “नेक्स्ट जेन ट्यूटोरियल” शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगी और यहाँ के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button