राज्यलखीमपुर खीरी

आगामी 1 जून से सेवा अस्पताल परिसर के होटल आमोद में होगा दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन

 

 संवाददाता
लखनऊ आगामी 1 जून से सेवा अस्पताल परिसर स्थित होटल आमोद में एक भव्य दिव्य कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर चित्रकूट के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालुजन श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी विधायक डॉ नीरज बोरा ने देते हुए बताया कि यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से परिपूर्ण अवसर होगा।

 

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि सभी भक्तजन सहजता से कथा का लाभ ले सकें।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button