राज्यलखीमपुर खीरी

रमियाबेहड़ में तीन दिवसीय जनकल्याण का निघासन विधायक पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा शिविर का हुआ शुभारंभ

अमित अवस्थी

रमिया बेहड लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन सेवा और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रमियाबेहड़ के ब्लॉक परिसर में रविवार से आयोजित तीन दिवसीय शिविर का निघासन विधायक शशांक वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

शिविर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं व उनके समाधान, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में कई विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से उपस्थित आमजन को आवश्यक जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्रद्धा गुप्ता एडियो पंचायत सर्वेश कुमार पंचायत सचिव उपदेश वर्मा अमित अवस्थी समेत बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मी, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button