राज्यलखीमपुर खीरी

‘बाबा बुलडोजर’ के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यालय में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने काटा केक, दीर्घायु की कामना

अमित अवस्थी
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के जन्मदिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी की कार्यशैली सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना पर आधारित है, जिसके कारण वे देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, निवेश, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस को प्रदेश के विकास और जनसेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उमाशंकर मिश्रा, महामंत्री राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, किरण अग्रवाल, अमित सिंह, संजय गुप्ता, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, जिला मंत्री शरद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button