शेरघाटी में 2 अप्रैल को दो बार कटेगी बिजली, मेंटेनेंस कार्य के कारण आपूर्ति बाधित
बिजली विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस

रंजीत कुमार ब्यूरो
शेरघाटी संज्ञान दृष्टि । कार्य के चलते 2 अप्रैल को शेरघाटी क्षेत्र में दो बार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।

स्थानीय लोगों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह कार्य बेहतर सेवा के लिए आवश्यक बताया गया है।



