ब्रेकिंग न्यूज़

गुरुआ के शिशु विशेषज्ञ डॉ. सुजेश कुमार ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाददाता रंजीत कुमार

गुरुआ: (संज्ञान दृष्टि) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुआ के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजेश कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

डॉ. सुजेश कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा प्रकृति संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button