अपराधब्रेकिंग न्यूज़

उत्तम गैस वितरण केंद्र में चोरी, 19 गैस सिलेंडर व दो चूल्हा गायब

ब्यूरो रिपोर्ट गया संज्ञान दृष्टि
गुरुआ थाना क्षेत्र के काज पंचायत अंतर्गत रसलपुर स्थित उत्तम गैस वितरण केंद्र में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर गैस एजेंसी से 19 गैस सिलेंडर और दो चूल्हा लेकर फरार हो गए।
एजेंसी के संचालक उत्तम कुमार ने बताया कि गुरुवार को जलपा निवासी पंकज कुमार गैस एजेंसी पर आया था और 10 गैस सिलेंडर की मांग कर रहा था। नियमों के अनुसार सिलेंडर देने की बात कहने पर वह नाराज हो गया और किसी भी तरह सिलेंडर ले जाने की बात कहकर धमकी दी।

उत्तम कुमार के अनुसार, उसी रात एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। उन्होंने इस घटना में पंकज कुमार पर संदेह जताते हुए गुरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट ग…

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button