ब्रिलिएंट इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता एवं सत्यनिष्ठा की ली गई शपथ*

gaya ब्रेकिंग न्यूज़

 

(संज्ञान दृष्टि ब्युरो गया)

गया के डोभी स्थित ब्रिलिएंट इंस्टीट्यूट ऑफ  एजूकेशन, बजौरा में भारत सरकार एवं एन.सी.टी.ई. के सतर्कता जागरूकत अभियान के अंतर्गत के विरुद्ध जागरूकता एवं सत्यनिष्ठा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों,व्याख्याताओं एवं बी.एड. तथा डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार से दूर रहने, ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ ली। प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल देश के विकास में बाधक नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को भी कमजोर करता है। एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यक्तिगत स्तर पर जागरूक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।