लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में चार उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

लखीमपुर खीरी (संवाददाता)। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले में तैनात चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों के नवीन कार्यक्षेत्र तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आदेश के तहत एसडीएम रागिनी कृष्णा को धौरहरा से स्थानांतरित कर गोला गोकर्णनाथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, युगांतर त्रिपाठी को गोला गोकर्णनाथ से हटाकर धौरहरा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में भावना विमल को एसडीएम (न्यायिक), गोला गोकर्णनाथ के पद से हटाकर निघासन भेजा गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें कलेक्ट्रेट मुख्यालय में प्रभारी अधिकारी के रूप में आवंटित कार्यों का संपादन करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं, यदुवीर सिंह को निघासन से स्थानांतरित कर एसडीएम (न्यायिक), गोला गोकर्णनाथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल जनहित और शासकीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button