राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

चंदन कुमार

गया सदर  (संदृ) । वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत तरवां पंचायत में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरियाली बढ़ाने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सह युवा शिक्षा प्रेमी क्रान्तिवीर शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस मिट्टी में हम पैदा हुए और जिस वातावरण में हम जीवन यापन कर रहे हैं, उसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने पंचायतवासियों एवं क्षेत्र के लोगों से अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का भी संकल्प ले।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत सरकार भवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, पंचायत सचिव धर्मेश कुमार कुमुद, कार्यपालक सुजीत कुमार, अनिल कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हरित एवं स्वच्छ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button