राज्य

भावी पीढ़ी को तंबाकू और सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने के लिए होंगे जागरूकता कार्यक्रम- सीएमओ

'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- सीएमओ

संवाददाता
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (31 मई) के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में तंबाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत तैयार की गई विशेष कार्ययोजना के अनुसार, आगामी 29 मई से 03 जून 2026 तक जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना है।

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष यह दिवस विशेष वैश्विक थीम (“Unmasking the Appeal — Countering Nicotine and Tobacco Addiction”) “तंबाकू उद्योगों द्वारा बच्चों और युवाओं को लुभाने के लिए ई-सिगरेट, फ्लेवर्ड तंबाकू और निकोटीन पाउच के आक्रामक विपणन का पर्दाफाश करना” पर मनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (कोटपा) अधिनियम और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए-2019) पूरी तरह लागू है, जिसके तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) अभियान भी चलाया जाएगा।
जिला अस्पताल सहित जनपद के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हस्ताक्षर अभियान, गोष्ठियां और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि भावी पीढ़ी को तंबाकू और सिगरेट जैसी जानलेवा आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।
सीएमओ ने सभी संबंधित प्रभारियों और स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button