पढ़ुआ पुलिस ने किया साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

संवाददाता
लखीमपुर खीरी पढ़ुआ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। बकरीद को लेकर चेकिंग के दौरान लखहा मोड़ के पास कार से चारों आरोपी पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों में संतोष कुमार पुत्र बाबू, दिलीप कुमार व आशीष कुमार पुत्र राम किशोर और अंकित कुमार पुत्र श्याम प्रकाश आदि सभी चचरा पुरवा के निवासी हैं।

पुलिस ने इनके पास से 6 लाख के 8 स्मार्टफोन, 20 एटीएम कार्ड, चेक बुक व पासबुक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के मुफीज और रफीक से कनेक्शन की जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर, एसआई जुबैर अहमद, पुष्कर वर्मा सहित कई पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही। सीओ निघासन शिवम कुमार ने सफलता के लिए उपरोक्त टीम की सराहना की है।




