राज्य

गयाजी में गूंजें शास्त्रीय संगीत के सुर, पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र के सान्निध्य में विशेष कार्यशाला शुरू

डॉ रामानुज।

गयाजी (संदृ) । संगीत प्रेमियों और शास्त्रीय गायन के विद्यार्थियों के लिए गया शहर में एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। सुर सलिला गया जी ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशेष शास्त्रीय गायन कार्यशाला का शुभारंभ 9 जून 2026 से हो चुका है, जो 16 जून 2026 तक चलेगी। इस प्रतिष्ठित कार्यशाला का निर्देशन देश के विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्र कर रहे हैं।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की बारीकियों, राग-रागिनियों, स्वर साधना, आलाप, तान और प्रस्तुति कला का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगीत साधकों के लिए यह कार्यक्रम किसी गुरुकुल से कम नहीं माना जा रहा है, जहां उन्हें सीधे देश के शीर्ष संगीत गुरुओं में से एक का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

आयोजक के अनुसार कार्यशाला के दो सत्र निर्धारित किए गए हैं—

प्रथम सत्र: प्रातः 10:00 बजे से तथा
द्वितीय सत्र: संध्या 6:00 बजे से

कार्यशाला में गया सहित बिहार के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से भी संगीत प्रेमी और विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुर सलिला गया जी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। पंडित साजन मिश्र जैसे महान संगीताचार्य का मार्गदर्शन मिलना प्रतिभागियों के लिए एक दुर्लभ अवसर है। संगीत की साधना, सुरों का संगम और गुरु का आशीर्वाद—गया में इन दिनों शास्त्रीय संगीत का ऐसा महाकुंभ सजा है, जो प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button