धर्म

वजीरगंज में शिव शक्ति मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

चंदन कुमार
गया सदर गयाजी (संज्ञान दृष्टि) गया। नगर पंचायत वजीरगंज के अंतर्गत दक्खिनगांव स्थित शिव कॉलोनी में गुरुवार, 11 जून को शिव शक्ति मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

0  मंदिर समिति के सदस्यों पंकज कुमार, तरुण कुमार, पवन कुमार, शंभू शरण सिंह, वीरेंद्र प्र कुशवाहा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि,कृपाल कुमार रंजीत कुमार और मुंद्रिका पंडित ने बताया कि मंदिर की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। मंदिर परिसर के चारों ओर जलजमाव की समस्या बनी रहती थी, जिससे पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा मंदिर में दरवाजा नहीं होने के कारण आवारा पशुओं का प्रवेश लगातार बना रहता था, जिससे धार्मिक माहौल प्रभावित हो रहा था। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे में इसके पुनर्निर्माण को लेकर सभी ग्रामीणों ने सहयोग का आश्वासन दिया है। आज से शुरू हुए जीर्णोद्धार कार्य में मंदिर की संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ परिसर की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही मंदिर में नया दरवाजा और आवश्यक निर्माण कार्य भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे धार्मिक गतिविधियों को नया जीवन मिलेगा और क्षेत्र का माहौल और अधिक पवित्र एवं सुव्यवस्थित बनेगा।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Back to top button