धर्म

कारीसोवा में 11 दिवसीय भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन, तैयारियां तेज

चंदन कुमार
सदर गया गयाजी (संज्ञान दृष्टि) गया जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत कारीसोवा गांव में आगामी 19 जून से 29 जून 2026 तक भव्य भगवान सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महायज्ञ का शुभारंभ ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी, शुक्रवार 19 जून को वैदिक मंत्रोच्चार एवं कलश यात्रा के साथ होगा, जबकि 29 जून को पूर्णिमा तिथि के दिन पूर्णाहुति के साथ इसका समापन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन यज्ञ, हवन, पूजन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। महायज्ञ में प्रसिद्ध रामकथा वाचिका साधना शास्त्री (बलिया, उत्तर प्रदेश) द्वारा कथा प्रवचन किया जाएगा, जबकि कथा व्यास के रूप में अनंत श्री विभूषित स्वामी निखिलेश जी महाराज श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार तथा समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का जागरण करना है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में छोटन सिंह, रामसनेही सिंह, अरविंद सिंह, विजय राजवंशी, निरंजन सिंह, गोपाल जी, अर्जुन सिंह एवं संपूर्ण ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह महायज्ञ गांव के इतिहास के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Back to top button