राज्य

आमस में दो ट्रकों में लगी भीषण आग, देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक

ब्यूरो रिपोर्ट गया
(गया) (संज्ञान दृष्टि) । आमस थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल के बगल रॉयल होटल के पीछे सोमवार को दो ट्रकों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसकी लपटें आसमान छूने लगीं। दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आमस थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस टीम एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकल कर्मियों के पहुंचने और आग पर काबू पाने के प्रयास के बावजूद दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि आसपास के लोग सहम गए और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया और स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा ट्रकों के मालिकों और अन्य संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button