राज्यलखीमपुर खीरी

आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा

प्रांजल श्रीवास्तव संपादक
लखीमपुर खीरी (संज्ञान दृष्टि)। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी अंजनी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज तथा स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकासी द्वारों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, विद्युत व्यवस्था तथा पेयजल सुविधाओं की जांच की गई।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button