भ्रष्टाचार की खबर बनी मुसीबत, पत्रकार पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुकेश शर्मा
रायबरेली( संज्ञान दृष्टि ) नगर पंचायत शिवगढ़ में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले भर के पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवश्थी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि ज़ी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ एवं संगठन के आईटी सेल प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी। बताया गया कि शिकायतकर्ता राज किशोर बाजपेई लंबे समय से विभिन्न अधिकारियों के समक्ष शिकायतें कर रहे थे। उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर समाचार प्रसारित किया गया था।
आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के बाद 4 जून को थाना शिवगढ़ में दर्ज एफआईआर में पत्रकार रवि श्रीवास्तव को भी आरोपी बना दिया गया। पत्रकार सुरक्षा परिषद का कहना है कि पत्रकार का मामले से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था और उन्हें केवल समाचार प्रकाशित करने के कारण निशाना बनाया गया है। संगठन ने कहा कि यदि जनहित से जुड़े मामलों को उजागर करने वाले पत्रकारों पर इस तरह मुकदमे दर्ज होंगे तो स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित होगी। परिषद ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवश्थी जिला संरक्षक संदीप श्रीवास्तव जिला प्रभारी आर बी सिंह जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी साहित्य बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे




