राज्य

चटकबीघा नाली-गली नहीं होने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

संवाददाता रंजीत कुमार
(गुरुआ) : (संज्ञान दृष्टि ) काज टोला चटकबिघा में स्वास्थ्य उपकेंद्र से सुनील प्रसाद के घर तक नाली एवं गली का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली के अभाव में गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। सड़क पर जलजमाव और गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीण अमरेंद्र कुमार, सुनील प्रसाद एवं राजाराम प्रसाद ने बताया कि नाली-गली निर्माण की मांग को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विधायक और सांसद से गुहार लगाई गई। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि करीब 20 घरों की आबादी इस समस्या से प्रभावित है और लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द नाली एवं गली निर्माण कराने की मांग की है ताकि जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

Related Articles

Back to top button