तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल मैट्रिक के छात्र की मौत, चालक फरार

संवाददाता गया
गुरुआ( संज्ञान दृष्टि) थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में चेई गांव के मैट्रिक के छात्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू कुमार 7 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे अपने दो दोस्तों चंदन कुमार और रवि कुमार के साथ मोटरसाइकिल से गांव के नहर पर दोनों दोस्त होमगार्ड की तैयारी के लिए दौड़ लगाने नहर पर गए थे।

तभी नहर के पास सड़क किनारे उतरने के दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने गोलू कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चंडी स्थान की ओर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों दोस्तों ने घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वही इस दुखद घटना को मंडा पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेश कुमार, सरपंच मिथलेश पासवान समाजसेवी रामबृक्ष पासवान ने गहरा दुख व्यक्त किया




