gayaस्वास्थ्य

परैया सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मवीर कुमार का निधन, पत्नी और दो मासूम बेटों पर टूटा दुखों का पहाड़*

 

परैया/गया (संदृ)। गया जिले के परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मवीर कुमार के असामयिक निधन से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 45 वर्षीय डॉ. कुमार का बुधवार की सुबह ट्रेन में रायपुर स्टेशन के निकट निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा था।

 

डॉ. धर्मवीर कुमार पिछले एक वर्ष से परैया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया।

इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। दिवंगत चिकित्सक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा महज आठ वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा अभी ढाई साल का है। पिता के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

चिकित्सक डॉ. रमेश लाल ने डॉ. धर्मवीर कुमार के निधन को स्वास्थ्य विभाग और उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत चिकित्सक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना बेहद दुखद है।

डॉ. धर्मवीर कुमार के निधन से परैया सीएचसी के कर्मियों और स्थानीय लोगों में मातम का माहौल है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Copyright :

कृपया संपादक, लेखक की अनुमति के बिना किसी भी लेख की नकल ना करें । इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी स्वीकृत लेख www.sangyandristinews.com और संबंधित लेखकों को छोड़कर संपादकों द्वारा संपादित किया जाता है । लेख / समाचार आदि की नकल करने पर आपके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जा सकता है ।

ranjeet kumar

Ranjeet Kumar Bureau Chief Gaya Bihar

Related Articles

Back to top button